फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की दहशत: 24 घंटे चला कॉम्बिंग ऑपरेशन, वन विभाग ने किया ये दावा; लोगों को अंधेरे में न निकलने की सलाह

Wed, 06 May 2026 10:28 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

गाय के बछड़े पर एक जानवर ने हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने इसे तेंदुआ मान लिया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया और 24 घंटे तक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
वन विभाग ने चलाया काॅम्बिंग ऑपरेशन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगनेर के गांव रिछोहा में पिछले 24 घंटे से व्याप्त तेंदुए की दहशत पर बुधवार को वन विभाग ने विराम लगा दिया। विभाग की जांच और एक्सपर्ट्स की राय के बाद स्पष्ट हो गया कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ नहीं, बल्कि कोई छोटा जंगली जीव है।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव रिछोहा में उस वक्त अफरातफरी मच गई थी, जब वृद्धा शकुंतला और हरिभान के गाय के बछड़े पर एक जानवर ने हमला कर दिया था। ग्रामीणों ने इसे तेंदुआ मान लिया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया और 24 घंटे तक कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। वन क्षेत्रीय अधिकारी सम्यक कैन ने बताया कि वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट्स को मौके पर बुलाया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटनास्थल पर मिले पैरों के निशान काफी छोटे हैं, जो तेंदुए के नहीं हो सकते। 

यह हमला संभवतः किसी जंगली बिल्ली या सियार जैसे छोटे जानवर ने किया है। भले ही तेंदुए की बात अफवाह साबित हुई हो, लेकिन जानवर के हमले को देखते हुए वन विभाग कोई ढिलाई नहीं बरत रहा है। वन विभाग की दो टीमें 24 घंटे क्षेत्र में गश्त कर रही हैं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात के समय सतर्क रहने, अकेले अंधेरे में न निकलने और किसी भी संदिग्ध जानवर के दिखने पर तुरंत विभाग को सूचित करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें