विदेशी दल से मुलाकात करते मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी और इससे जुड़े शहर के बड़े नालों से पॉलिथीन, प्लास्टिक निकालकर सफाई करने में विदेशी मदद करेंगे। आगरा में मंगलवार को फ्रांस और कनाडा के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर नवीन जैन से मिलकर उन्हें नदियों से प्लास्टिक निकालकर निस्तारण की योजना सौंपी। विदेशी दल ने मेयर से कहा कि इसके लिए कोई पैसा नहीं चाहिए।
शहर के कमला नगर स्थित कैंप कार्यालय पर मेयर नवीन जैन ने फ्रांस के विंसेंट, कनाडा के मारियो और क्रिस्टीना द्वारा पेश किए गए प्रोजेक्ट को समझा। दल के साथ आए वरुण बोरालकर ने बताया कि नाले और नदी में बहने वाले प्लास्टिक कचरे को अलग एकत्र कर निस्तारित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- ताजमहल: छह घंटे में तीन बार सर्वर डाउन, टर्न स्टाइल गेट बंद होने से हजारों पर्यटक हुए परेशान
मध्य प्रदेश में लगे कैमोर सीमेंट प्लांट में प्री-प्रोसेसिंग और को-प्रोसेसिंग के जरिये इसका निस्तारण होगा। वीडियो के जरिये बताया कि तकनीक का इस्तेमाल से प्रदूषण भी कम होगा। विदेशी दल ने मेयर से कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्हें कोई भुगतान नहीं चाहिए, लेकिन प्लांट संचालित करने के लिए कुछ सहयोग चाहिए।
मेयर नवीन जैन ने विदेशी दल से कहा कि नालों पर जालियां लगाई गई हैं ताकि पॉलिथीन, प्लास्टिक कचरा यमुना नदी में न पहुंचे। प्रोजेक्ट में इस कचरे का निस्तारण भी शामिल किया जाए। मेयर ने विदेशी दल को प्रोजेक्ट के लिए सहमति दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें