फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन में अवैध रूप से रह रहा था विदेशी युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 06 Oct 2019 02:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
यूक्रेन निवासी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के गोवर्धन में एलआईयू और पुलिस ने एक विदेशी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वो कई वर्षों से बिना वीजा के राधाकुंड में रह रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार तड़के उसे राधाकुंड श्यामकुंड के घाट से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


राधाकुंड में रह रहे आर्टेम पोलोज निवासी यूक्रेन का करीब आठ वर्ष पूर्व ही वीजा समाप्त हो गया था। इसके बाद भी वो अवैध रूप से यहां रह रहा था। वर्तमान में निताई धाम मंदिर रामचंद घेरा में रहता था। उसका गुरु प्राण कृष्ण दास है। 

विदेशी युवक ने बताया कि भक्ति साधना करने के लिए रहने लगा। उसका अंतिम वीजा की अवधि 28 दिसम्बर 2011 है। उसके पास से विदेशी लाइसेंस, क्रेडिट कार्ड, पासपोर्ट मिला है। वो चार बार भारत में टूरिस्ट वीजा पर आ चुका था।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि रविवार की सुबह करीब चार बजे राधाकुंड से विदेशी युवक गिरफ्तार किया। कानून कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें