ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र शाही मस्जिद की छत पर विदेशी पर्यटक के पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एएसआई ने सीआईएसएफ से रिपोर्ट मांगी है, वहीं उर्स कमेटी के अध्यक्ष ने सुरक्षा में चूक पर नाराजगी जताई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। ताजमहल के प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्र (शाही मस्जिद की छत) तक विदेशी पर्यटक के पहुंच जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गईं। सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए आपत्ति जताई है। उन्होंने सवाल उठाया है कि कड़े पहरे और सुरक्षा घेरे वाले प्रतिबंधित क्षेत्र तक कोई पर्यटक आखिर कैसे और किस प्रकार पहुंच गया।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता कुमार ने सीआईएसएफ से इस बारे में रिपोर्ट मांगी है।
पर्यटकों को परेशान कर रहे 5 लपके गिरफ्तार
थाना पर्यटन पुलिस ने बुधवार को ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान ताजगंज के तेलीपाड़ा निवासी गोविंदा शर्मा, गुलशाद, गुम्मट निवासी कुनाल, मखमूर और मलको गली निवासी शाबाज को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त ताज सुरक्षा यतेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। संवाद