फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावनः हवन-संकीर्तन के साथ विदेशी भक्तों ने मनाई जन्माष्टमी

Thu, 13 Aug 2020 01:35 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

वैदिक मंत्रों के साथ प्रात: हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद संकीर्तन हुआ
विज्ञापन
विदेशी भक्तों ने मनाई जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेतन्य विहार स्थित राधाकुंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के साथ मनाई गई। प्रात: काल विदेशी भक्तों ने हवन-यज्ञ किया। तदोपरांत संकीर्तन में कान्हा के विदेशी भक्त थिरकते रहे।
विज्ञापन


चेतन्य विहार स्थित राधाकुंज में करीब दो सैकड़ा विदेशी भक्त श्रीराधा-कृष्ण की आराधना कर रहे हैं। यहां बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आश्रम और मंदिर की खास सजावट की गई।

फूल मालाओं से ठाकुर जी का श्रृंगार किया। वैदिक मंत्रों के साथ प्रात: हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद संकीर्तन हुआ। इसमें विदेशी महिला-पुरुष कृष्ण भक्त झूमते नजर आए। शाम के वक्त आरती और अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवदेव का किया गया भव्य श्रृंगार
मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशवदेव मंदिर में बुधवार को ठाकुरजी को मंगला दर्शन के बाद नवीन पोशाक धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद सेवायतों द्वारा भजन, बधाई गायन किया गया। पोशाक बंगलुरू की भक्त निकिता शर्मा द्वारा ठाकुर जी को अर्पित की गई। मंदिर में चहुंओर आनंद बरस रहा था। बधाई गायन में भक्त ठाकुजी को रिझा रहे थे। इसके बाद आरती का आयोजन किया गया। मंदिर के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से मंदिर में ठाकुरजी का नंदोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्री कृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल सदस्यों द्वारा बधाई बाटी जाएंगी। इसके बाद सेवायत को सम्मानित किया जाएगा

युगल जोड़ी राधा-कृष्ण का हुआ पंचामृत अभिषेक
सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान प्रधान कार्यालय बाटी वाली कुंज स्थित राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। युगल जोड़ी राधा-कृष्ण का पंचामृत अभिषेक महंत पंडित दिवाकर आचार्य द्वारा  शंखनाद के बीच किया गया। भगवान को नई पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, जयेश आचार्य, पंकज शर्मा,  अजय शर्मा,  सुधाकर आचार्य मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें