फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताजमहल के साये में विदेशी दंपती ने लिए सात फेरे, शादी की 30वीं वर्षगांठ को बनाया यादगार

Fri, 28 Oct 2022 02:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताज भ्रमण के दौरान शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी जानकर विदेशी दंपती भावुक हो गए। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा शादी करने की इच्छा जताई। गुरुवार को शादी 30 वर्षगांठ पर दोनों ने मंदिर में सात फेरे लिए। 
विज्ञापन
ताजमहल के पास विदेशी जोड़े ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहब्बत की निशानी ताजमहल के साये में विदेशी दंपती ने अपने प्यार को यादगार बनाने के लिए हिंदू रीति रिवाज से पुनर्विवाह किया। दोनों ने ताजमहल के पास दशहरा घाट पर स्थित मंदिर में सात फेरे लिए। एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। पुनर्विवाह के बाद विदेशी दंपती बेहद खुश नजर आए। 

विज्ञापन


अमेरिका के रहने वाले गेराड सेमुअल ने 30 वर्ष पहले इंग्लैंड की कारोलाइन सैमुअल के साथ शादी की थी। शादी 30वीं वर्षगांठ पर दोनों भारत भ्रमण पर आए। दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों ताजमहल की दीदार करने आगरा आए। उन्होंने गाइड से ताजमहल का इतिहास जाना। 

ताज भ्रमण के दौरान गाइड ने विदेशी दंपती को शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी के बारे में बताया, जिस सुनकर दोनों भावुक हो गए। वे भारतीय संस्कृति भी प्रभावित हुए। शादी की सालगिरह को यादगार बनाने के लिए दोनों ने गुरुवार को ताजमहल के पास स्थित मंदिर में सात फेरे लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें