फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में टीकाकरण: सड़क पर घूम रहे लोगों को पकड़-पकड़कर जबरन लगवाया टीका

Fri, 28 May 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कासगंज के पटियाली कस्बा में गुरुवार को सड़क पर घूमने वालों को पकड़-पकड़कर जबरन वैक्सीन लगवा दी गई। इससे कस्बे में खलबली मच गई। 
विज्ञापन
टीकाकरण के लिए व्यक्ति को पकड़कर ले जाती राजस्व विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जिले में कोराना रोधी टीकाकरण की धीमी पड़ती रफ्तार को तेज करने के लिए अब गांव-गांव शिविर आरंभ कर दिए गए हैं। गांव के राशन डीलर से भी टीकाकरण के लिए सहयोग लिया जा रहा है। पटियाली में तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ राहगीरों को गाड़ी के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र भेजकर टीकाकरण कराया। कुल 585 लोगों को कोराना का टीका लगाया, जिसमें 65 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। 

विज्ञापन


पटियाली के तहसीलदार राजीव निगम और नायाब तहसीलदार अरविंद गौतम गुरुवार को राजस्व टीम के साथ कस्बा के बाजार में निकले। उनकी निगरानी में राह चलते 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को स्वास्थ्य केंद्र भेजकर टीकाकरण कराया गया। 

सोरों क्षेत्र में भी चला अभियान
सोरों क्षेत्र के गांव लहरा में  चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। 50 ग्रामीणों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान शिक्षामित्र सर्वेश कुमार,  लेखपाल मुकेश कुमार, एएनएम कंचन शर्मा, एएनएम अंजू, आंगनबाड़ी प्रीति शर्मा, रचना गुप्ता, अंकित पंडित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिढ़पुरा में अमांपुर रोड स्थिति भाजपा कार्यालय के पास टीकाकरण शिविर लगाया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अंजुश सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। शिविर में 40 लोगों को टीका लगाया गया। तहसीलदार पटियाली राजीव निगम ने भी केंद्र का निरीक्षण किया। 

अमांपुर में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर किया जगरूक
अमांपुर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अशीष कुमार ने लोगों में टीकाकरण को लेकर हो रही शंकाओं को दूर कर टीकाकरण कराने को प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को इसकी रोकथाम और लक्षण के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान डॉ. आशीष कुमार, डॉ. संजय यादव, डॉ. लवकुश, डॉ .गौरव तोमर, डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, डॉ. नीरेन्द कुमार आदि मौजूद रहे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें