फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृहकर जमा न कराने पर आठ संपत्तियों पर कुर्की नोटिस चस्पा, लोहामंडी जोन में 852 बकाएदारों को वारंट जारी, 52 संपत्तियां सील, चार खातों पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। लोहामंडी जोन में शुक्रवार को गृहकर के आठ बकाएदारों की संपत्तियों पर नगर निगम ने कुर्की नोटिस चस्पा किए। इन बकाएदारों पर गृहकर के रूप में लाखों रुपये का बकाया है। कई लोग नोटिस चस्पा होने के बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचकर बकाया कर जमा कराने की जानकारी लेने भी पहुंचे।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी लोहामंडी सीपी सिंह ने बताया कि जोन में अब तक कुल 852 गृहकर बकाएदारों के खिलाफ कुर्की वारंट जारी किए जा चुके हैं। कार्रवाई के डर से करीब 250 बकाएदारों ने अपना बकाया कर जमा कराया है। 550 बकाएदार ऐसे हैं जिन्होंने अब तक हाउस टैक्स जमा नहीं कराया है। जोन में 52 संपत्तियों को सील किया जा चुका है, जबकि चार बकाएदारों के बैंक खातों को भी सीज कराया गया है। जोन को 28 करोड़ रुपये राजस्व वसूली लक्ष्य दिया गया है जबकि अब तक 11 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी कर श्रद्धा पांडेय ने बताया कि बकाएदारों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। जिन लोगों पर गृहकर बकाया है, वे शीघ्र अपना कर जमा करा दें, अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की, सीलिंग और बैंक खाता सीज जैसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें