फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पांच पदों के लिए 18 लोगों ने किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्राम पंचायत के उपचुनाव में पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए लोगों ने नामांकन किया। ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के लिए ज्यादातर लोग नामांकन के लिए नहीं आए, कई गांवों में निर्विरोध सदस्य चुने गए।
विज्ञापन


उपचुनाव में मथुरा ब्लाक के गांव बाजना, गोवर्धन ब्लाक के गांव अहमल, छाता के गांव लाढ़पुर, बलदेव के गांव जुगसना तथा राया के गांव पडरारी में प्रधान पद व कुछ अन्य में ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव होने हैं। ज्यादातर में लोग सदस्य पद के लिए नामांकन करने नहीं आए।

प्रधान पद के लिए बाजना में सात पर्चे बिके और पांच लोगों ने नामांकन किया, वहीं पडरारी में जगवीर, विजय सिंह व भीम सिंह ने पर्चा भरा, लाढ़पुर में पुष्पादेवी, बलराम व बबलू ने पर्चा भरा, वहीं बलदेव के गांव जुगसना में चार लोगों ने पर्चे भरे। गोवर्धन के अहमल में भूरी, कृष्णकांत व हीरा ने प्रधान पद के लिए नामांकन किया। 18 नामांकन को लेकर ब्लाकों पर दिन भर गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें