वृंदावन (मथुरा)। वात्सल्य ग्राम में सेना ने 11 उत्तरप्रदेश बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय शिविर में बुधवार को कैडेटों ने युद्ध कला कौशल का प्रशिक्षण दिया। युद्ध के दौरान प्लाटूनों के मूवमेंट व अचानक हुए हमले से बचाव के तरीकों के अलावा एनसीसी कैडेटों ने छद्म युद्ध का अभ्यास किया।
युद्ध अभ्यास में गर्ल्स कैडेटों ने भी आतंकी गतिविधियों व हमलों को विफल करने का कौशल दिखाया। विषम परिस्थितियों में फायर नियंत्रण आदेशों व संकेतों का प्रयोग कर दिखाया, जिसमें प्लाटून ए कैडिट कल्पना, डिम्पी शर्मा, रुचि कर्दम, सुधा, चंचल, सीता, पूजा कुमारी, बबली, ममता एवं प्लाटून बी कैडिट सचिन, बबलू, अजय, हरेंद्र, लवकुश, संदीप, ललित कुमार शिवराम सिंह, ब्रजेश दीक्षित, देवेंद्र ने बीएचएम रविंद्र के नेतृत्व में उत्कृष्ट युद्धकला का प्रदर्शन किया।
इस बीच नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया, जिसमें पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और रैली निकालीकर जागरूक किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य, पूर्वी रस्तोगी, शिवानी, अनंत, संजना, शिवानी सिसौदिया, रुचि कर्दम, आशीष शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।