फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न का अपमान: मिल में आटे की हालत देख टीम हैरान, 1,498 किलो किया सीज; जांच के लिए भेजे नमूने

Thu, 06 Aug 2026 10:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने इरादत नगर स्थित एक आटा मिल में रखरखाव और पैकेजिंग में अनियमितता मिलने पर 1498 किलो आटा सील कर दिया। सात आटे के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं, रिपोर्ट प्रतिकूल आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इरादत नगर स्थित श्याम भोग एंटरप्राइजेज में आटा सील करते हुए खाद्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने इरादत नगर स्थित श्याम भोग एंटरप्राइजेज में आटे का रखरखाव बेहतर नहीं मिलने पर 1495 किलो सील कर दिया है। इसके अलावा टीम ने छह और आटा मिल की जांच की है। टीम ने जांच के लिए सात नमूने लैब भेजे हैं। रिपोर्ट फेल होने पर संचालकों पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम ने बसई खुर्द इरादत नगर स्थित श्याम भोग एंटरप्राइजेज पर छापा मारा। यां श्याम भोग ब्रांड का आटे के पैकेट जमीन पर रखे हुए थे। इसमें सीलन का खतरा है। पैकिंग भी नियमानुसार नहीं पाई गई। ऐसे में 1498 किलो आटा सील करते हुए जांच के लिए नमूना लिया है।

इसके अलावा फतेहपुर सीकरी स्थित गोविंद प्रसाद एंड ब्रदर्स, एत्मादपुर के भागूपुर स्थित विद्या फूड प्रोडक्ट्स, उस्मानपुर स्थित दुर्गा फूड प्रोडक्ट्स और बोदला स्थित अग्रवाल आटा चक्की से आटे का एक-एक नमूना लिया है। पीर कल्याणी घटिया आजम खां स्थित रसोई रतन ब्रांड का गेहूं का आटा और मैदा का नमूना लेकर जांच को भेजा है।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि आटे में नमी होने से कीड़े पनपने का खतरा रहता है। घटिया आटा खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में आटा सील कर दिया है। बीते सप्ताह आठ मिल पर जांच की थी। मिलावटी और नकली सामग्री की टोल फ्री नंबर 18001805533 पर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें