फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मावा और बर्फी के चार नमूने भरे

विज्ञापन
29एमएनपी-32-शहर में एक दुकान पर नमूना लेती खाद्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को अभियान चलाकर मावा और बर्फी के चार नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं दुकानों पर साफ-सफाई रखने और नियमानुसार विक्रय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले फिरोजाबाद से मावा लेकर आ रहे मुकेश पचौरी को लोडर को पकड़ा। टीम ने लोडर में लाए जा रहे मावा के दो नमूने जांच के लिए भरे। इसके बाद कन्हैया स्वीट निकट साईं मंदिर मैनपुरी से मावा और नारियल बर्फी का नमूना लिया।
विक्रेता को साफ-सफाई न मिलने पर नोटिस भी दिया गया। साथ ही पंजीकरण को लाइसेंस में परिवर्तित कराने के आदेश दिए। इसके बाद टीम ने रादेव मिष्ठान भंडार गोला बाजार का भी निरीक्षण किया। विक्रेता द्वारा पंजीकरण प्रस्तुत किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डीके वर्मा, एसबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें