फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटखोरी पर लगाम: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए पांच खाद्य पदार्थों के नमूने, रिपोर्ट का इंतजार

Mon, 06 Mar 2023 08:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

जिला अभिहित अधिकारी ने कारोबारियों से अपील की है कि मिठाई उतनी तैयार की जाए जितनी 24 घंटे में बिक्री हो जाए। मानक के अनुरूप खाद्य रंगों का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
मावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में होलीपर्व पर होने वाली मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय है। विभाग की टीम ने पंाच स्थानों से दूध, मावा, धनिया पाउडर, गुझिया आदि के नमूने लिए। इन नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


नगर में इस समय होली पर्व के लिए खाद्य पदार्थों की बाजार में जमकर बिक्री हो रही है। मावा, खाद्य तेल, घी, कचरी, पापड़, चिप्स, की जगह जगह दुकानें सजी हैं। रविवार को जिला अभिहित अधिकारी नादिर अली के निर्देशन में एक मिठाई की दुकान से गुझिया का नमूना लिया। एक रेस्टोरेंट से धनिया पाउडर का नमूना लिया। दरुआपुर गांव से मावा का नमूना लिया। 

नगला वाले से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वहीं एक स्थान से सॉस का नमूना लिया। पांच स्थानों से नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिला अभिहित अधिकारी ने कारोबारियों से अपील की है कि मिठाई उतनी तैयार की जाए जितनी 24 घंटे में बिक्री हो जाए। मानक के अनुरूप खाद्य रंगों का प्रयोग किया जाए। सुरक्षा अधिनियम के मानकों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। प्रदूषित खाद्य पदार्थ जन सामान्य के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura: बुर्के के पीछे कौन? पुलिस कर रही थी पीछा, पर्दा उठाकर देखा तो उड़े महिला कांस्टेबल के होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें