कासगंज। सोरोंजी मेला में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मेला में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। दुकानदारों को मेला में दुकान पर खाद्य सामग्री के रेट चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।
सोरोंजी में मार्ग शीर्ष मेला का आयोजन चल रहा है। दूर दराज से लोग मेला को देखने आते हैं। मेला में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रकार की दुकानें लगी हैं। वहीं मेला में अलग-अलग तरह की खाद्य सामग्री की दुकानें मेला में लगी हैं। वहीं कुछ दुकानदार रंगीन खाद्य पदार्थ बनाकर बेचते हैं। खरीदारी के साथ लोग मेला में खान पान के व्यंजनों को खाने के लिए पहुंचते है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने मेला में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए मेला में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है।
28 दिसंबर तक खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की डयूटी मेला में लगाई है। उन्हें मिलावटी खाद्य सामग्री के नमूना एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर खाद्य सामग्री के रेट चस्पा करें। लोगों को ओवर रेट में सामान न बेंचे। पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवधेश पराशर ने मेला में पहुंचकर खजला और चाउमीन के सैंपल एकत्रित किए। दुकानदारों को खाद्य सामग्री को ढककर बेचने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि रंगीन खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। इससे उनके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ेगा।