फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कुट्टू के आटे से हुई फूड प्वॉइजनिंग, रुनकता में आधा दर्जन परिवार बीमार; घर-घर बिछी चारपाई

Tue, 27 Aug 2024 01:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जन्माष्टमी पर कुट्टू के आटे की वजह से आधा दर्जन परिवार के लोगों की हालत खराब हो गई। किसी को उल्टी-दस्त, तो किसी का सिर चकराने लगा। गांव में चिकित्सा सुविधा न होने की वजह से लोग झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। 
विज्ञापन
कुट्टू के आटे से हुई फूड पॉयजनिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रुनकता में जन्माष्टमी पर खराब कुट्टू के आटे से बने पकोड़े खाने से आधा दर्जन से अधिक परिवार के लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए। इनका इलाज झोलाछाप द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें चिकित्सा सुविधा नहीं मिल सकी।  
विज्ञापन


रूनकता के गांव ब्राह्मण का नगला के बजरिया में कुट्टू का आटा खाने से आधा दर्जन से ज्यादा परिवार के लोग बीमार हो गए। जन्माष्टमी के मौके पर सभी परिवार के लोगों ने सोमवार की शाम को आटे के पकोड़े खाए और रात में बीमार होने लगे। गांव में चिकित्सा सुविधा न होने की वजह से सुबह के समय झोलाछाप डॉक्टरों से ही इलाज मिलना संभव हो सका। उसी का नतीजा है कि दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती कराई गई हैं। यह आटा एक ही दुकान से सभी गांव वालों ने खरीदा था।
विज्ञापन


विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें