आगरा में खाद्य विभाग ने मिलावट की आशंका पर पनीर, घी मिठाई समेत विभिन्न सामग्री के नौ नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं। नमूने फेल होने पर विभाग कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने गोपाल दास पेठावाले, शाह मार्केट से माधुरी मिठाई-छैना नामनेर स्थित अतुल डेयरी और मित्तल डेयरी से पनीर का एक-एक नमूना नमूना लिया। राजाराय स्थित िब्ल्ंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड से कुट्टू का आटा-साबूदाना और इसकी 100 फीट रोड दयालबाग शाखा से कुट्टू के आटे का नमूना जांच के लिए लैब भेजा है।
थाना न्यू आगरा स्थित इनोवेटिव रिटेल कॉसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड से साबूदाना और गाय के घी का नमूना लिया है। इन सभी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।