आगरा में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ रक्षित टंडन ने कहा कि अब फिरौती भी डिजिटल तरीके से मांगी जाती हैं और हर किसी का डाटा हैक हो रहा है और ये डाटा भी आप ही लोग बड़ी आसानी से दे देते हो। साइबर हैकिंग से बचना है तो अपने पासवर्ड को बदलते रहें। अपने एप को अपडेट करते रहें और सबसे जरूरी बात अपने फोन की फोटो गैलरी में जरूरी कागजों की फोटो न रखें।
लेखक एवं विधि विशेषज्ञ इंद्र चंद्र जैन ने वसीयत को लेकर जानकारी देेते हुए बताया कि हम लोग जीवन भर पैसे कमाने में लगे रहते हैं, लेकिन के मरने के बाद वो पैसा सही हाथों में जाए उसके लिए ज्यादा नहीं सोचते। आज के वक्त में 40 की उम्र में ही वसीयत बनवा लेनी चाहिए। उसके बाद हर 5 साल में वसीयत को बदलते रहें। 80 से 85 साल की उम्र में व्यक्ति यदि वसीयत बनवाता है तो मान्य नहीं होती। रजिस्टर्ड वसीयत जरूरी है। वसीयत बनवाने से पहले वीडियो जरूर बनाएं। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश गोयल,अनिल अग्रवाल,मनोज बंसल,अमर मित्तल,योगेश जिंदल आदि उपस्थित रहे।
- किसी का भी वीडियो कॉल उठाने से पहले कैमरे पर अपना अंगूठा रख कैमरे को ढक लें। पहले सामने वाले को देख लें तब अपना चेहरा किसी को दिखाएं।