08एमएनपी-04-घने कोहरे में गुजरते वाहन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद रविवार की सुबह कोहरे छाया रहा। धूप निकलने तक सुबह सर्दी भी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद हालात सामान्य हो गए।
मार्च की शुरुआत से ही मौसम बदलना शुरू हो गया। एक से लेकर छह मार्च तक तीन बार बारिश हुई। सात मार्च को बारिश तो नहीं हुई, लेकिन सर्द हवाओं के कारण मौसम ठंडा रहा लेकिन जब रविवार की सुबह हुई तो पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आया। सर्दी भी अपेक्षाकृत अधिक थी। मार्च में भी एक सप्ताह का समय बीत चुका है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते मौसम ठंडा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में मौसम में गर्माहट आने से मौसम सामान्य हो गया। वहीं अब तक मौसम विभाग ने भी आगामी बारिश या मौसम खराब होने की सूचना जारी नहीं की है।
बारिश की वजह से हुआ कोहरा
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र कुमार वर्मा बताते हैं कि कोहरा होना कोई खास बात नहीं है। बारिश होने के चलते मौसम में नमी आ गई थी। इसी कारण से मार्च में कोहरा देखने को मिला। धूप निकलने के बाद हालात सामान्य हो गए हैं। इसमें चिंतित होने की कोई बात नहीं है।