फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश के बाद कोहरे की दस्तक, वाहनों की थमी रफ्तार

Sun, 01 Nov 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अकोला में सुवह घने कोहरे के कारण लाइट जला कर चलते वाहन। - फोटो : doda news
विज्ञापन
कागारौल/अकोला। दो दिन हुई रिमझिम बारिश के बाद शनिवार को सर्दी शुरू होने से पहले ही घने कोहरे ने दस्तक दे दी। सुबह करीब 5 बजे से कागारौल और अकोला क्षेत्र में घने कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहनों की तेज रफ्तार कुछ थम गई।
विज्ञापन

ठंड से बचाव के लिए स्कूल जाने वाले बच्चे ऊनी कपड़े पहने दिखाई दिए। सुबह के समय ठंड और कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अकोला क्षेत्र में सुबह लगभग 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता महज 50 मीटर तक ही सीमित रह गई। सड़कों पर चल रहे वाहनों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। घने कोहरे के कारण आगरा-अकोला-कागारौल मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन चालक रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। सुबह टहलने निकले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें