फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह कोहरा, दिन में खिली धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वातावरण में सुबह के समय कोहरा छाया रहा तो वहीं दिन में खिली धूप निकल आई, लेकिन ठंडी हवा के चलते लोग ठिठुरते रहे। ठंड से बचने के लिए लोग धूप का सहारा लेते देखे गए तो वहीं अलाव जलाकर भी लोगों ने ठंड से राहत ली। देर रात से वातावरण में कोहरे की दस्तक हो गई। सुबह के समय भी कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन चालकों के लिए काफी दिक्कतें हुई। वे वाहन को काफी धीमी गति से चलाते रहे, जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके। तड़के पांच बजे मौसम में काफी ठंडक रही।
विज्ञापन

न्यूनतम पारा 6 डिग्री तक रहा। इसके बाद ठंडी हवा चलने से कोहरे की चादर जब हल्की हुुई तो सूर्यदेव ने अपने दर्शन दे दिए। दिन चढ़ने के साथ पारे में सुधार तो हुआ, लेकिन शीतल हवा के चलते ठंड कम नहीं हुई। घरों पर जहां लोगों ने छतों पर बैठकर धूप सेकी तो वहीं बाजार में भी दुकानदार अपनी दुकानों के आगे धूप में बैठे नजर आए। दिन में अधिकतम पारा 20 डिग्री तक ही पहुंच सका। शाम के समय जब सूर्यदेव छिप गए तो फिर से पारा नीचे आने लगा, जिससे लोगों को ठंड सताने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें