फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.350 किलो चांदी लेकर जा रहा था फर्रुखाबाद

विज्ञापन
कासगंज में आरपीएफ द्वारा यात्री से बरामद की गई चांदी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक यात्री 3.350 किलो चांदी लेकर फर्रुखाबाद जाने की तैयारी में था। जिसे आरपीएफ ने हिरासत में ले लिया। वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उसे वस्तु एवं सेवाकर विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। देर शाम तक पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन

रविवार की रात 9:15 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 05389 अपने निर्धारित समय पर रवाना होने को तैयार थी। इस ट्रेन में 9 बजे एक यात्री सफर करने के लिए चढ़ रहा था। उसकी गतिविधि संदिग्ध दिखाई दी। इस पर आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह ने यात्री को रोका। उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम फर्रुखाबाद निवासी रामनिवास वर्मा बताया। उसके पास जो बैग था उसमें चांदी थी।
इस चांदी का वजन 3.350 किलो था। यात्री ने आरपीएफ को कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी। वह यह भी नहीं बता सका कि चांदी क्यों ले जा रहा था और कहां से लाया था। उसके पास कोई जीएसटी का प्रमाण भी नहीं था। इस पर पुलिस ने सूचना वस्तु एवं सेवाकर विभाग को दी। सोमवार दोपहर को वस्तु एवं सेवाकर विभाग की टीम स्टेशन पहुंची और यात्री को अपने सुपुर्द ले लिया। देर शाम तक उससे पूछताछ की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें