फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोहरे ने थामी ट्रेन-बस की रफ्तार

विज्ञापन
ट्रेनों के संचालन में हो रही देरी 
विज्ञापन
आगरा। घने कोहरे के चलते शुक्रवार को सड़क एवं रेल यातायात का संचालन प्रभावित रहा। शुक्रवार को आगरा कैंट से गुजरने वाली 16 ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। यात्रियों की संख्या में कमी और कोहरे के चलते रात्रि में मात्र 20 बसों का ही संचालन ही आईएसबीटी से किया जा रहा है। वहीं सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विभाग बसों की पूरी जांच और ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की जांच के बाद ही रवाना कर रहा है।
विज्ञापन

आगरा कैंट से गुजरने वाली ट्रेनों में केरला एक्सप्रेस 7.37 घंटे सबसे ज्यादा लेट रही। इसके अलावा पटना कोटा एक्सप्रेस 3 घंटे, रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस 2.42 घंटे, तेलंगाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.55 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 2.56 घंटे, तमिलनाडु सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.55 घंटे, दक्षिण एक्सप्रेस 3.28 घंटे, एपी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस 4 घंटे, वंदे भारत एक्सप्रेस 3.47 घंटे, राजधानी एक्सप्रेस 2.10 घंटे, यूपी संपर्क क्रांति 2.07 घंटे लेट रही। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेन लेट हुईं हैं।आईएसबीटी से रात को जाने वाली बसों की संख्या में कटाैती की गई है। आरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि पहले रात में 50 बसें आईएसबीटी से रवाना होती थीं। अब केवल 20 बसाें को ही रवाना किया जा रहा है। इसके अलावा यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर वर्कशॉप से 13 बिंदुओं की जांच के बाद ही बसों को रवाना किया जा रहा है। प्रत्येक बस के आगे-पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए हैं। चालक को बस 40 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने और घने कोहरे की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर रोकने के निर्देश दिए गए हैं। रात के समय पुराने अनुभवी चालक परिचालकों को ही जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें