फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाकपा ने मनाया शताब्दी वर्ष

Sat, 20 Dec 2025 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन के सभागार में भाकपा का शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल पार्टी पदा
विज्ञापन
आगरा। पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य सभा भवन में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शताब्दी वर्ष मनाया। इसमें जिलेभर के पदाधिकारी शामिल हुए। उन्होंने आगरा में भाकपा के संस्थापक कामरेड महादेव नारायण टंडन सहित अन्य 15 दिवंगत कामरेड को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड से आए एटक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्यासागर गिरि ने कहा कम्युनिस्ट पार्टी ने सबसे पहले पूर्ण स्वराज की मांग की। भाकपा उत्तर प्रदेश राज्य सचिव अरविंद राज स्वरूप ने कहा कि भाकपा ने हमेशा मजदूरों को एक कर उनके हक की लड़ाई लड़ी। कामरेड हरिविलास दीक्षित ने कहा कि भाकपा के 100वें वर्ष तक के सफर में आगरा के 15 कामरेड के समर्पण, प्रतिबद्धता, सक्रियता और लगन का योगदान है। इस दौरान कामरेड डा़ॅ जवाहर सिंह धाकरे, कामरेड जगदीश प्रसाद, सरला जैन, डॉ़ जेएन टंडन, पूरन सिंह, नीरज मिश्रा, दिलीप रघुवंशी, कामरेड नीरज मिश्रा, ओम प्रकाश प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें