फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी में नजर आएगा टिंडे के आकार का कद्दू, सेब जैसा बैर

Thu, 04 Feb 2021 12:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मंडलीय पुष्प शाक-भाजी प्रदर्शनी में 1500 से अधिक वैरायटी की जाएंगी शामिल
  • 20 और 21 फरवरी को लगेगी प्रदर्शनी, किसानों को औषधीय खेती और बागवानी के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
विज्ञापन
बेर का पेड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी में 1500 से अधिक किस्म की फूल, सब्जी और फल शामिल किए जाएंगे। कद्दू, बेर, हरी मिर्च, गुलाब, गेंदा, संतरा समेत अन्य फल, फूल और सब्जी की उन्नत किस्म की स्टॉल लगेंगी। इसमें टिंडे के आकार का कद्दू और सेब जैसा बैर नजर आएगा।

विज्ञापन


यमुना किनारा स्थित ताज व्यू गार्डन में 20 से 21 फरवरी को लगने वाली दो दिवसीय प्रदर्शनी में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के उन्नत किसान शामिल होंगे। इसमें एप्पल बैर, ड्रेगन फ्रूट, नारंगी, किन्नू, गेंदा, गुलाब, आलू, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, अमरूद समेत अन्य की उन्नत किस्म सजेंगी। इसमें टिंड़े के आकार का कद्दू, सेब के आकार के बेर, खरबूज के आकार का संतरा खास रहेगा। 

उद्यान अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि उन्नत खेती में छोटे-बड़े आकार के फल-सब्जी उगा रहे हैं। इनकी गुणवत्ता भी बेहतर होती है। इससे किसान इनकी खेती करने के तरीके जान सकेंगे और बागवानी, फल-सब्जी की खेती के लिए प्रेरित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू महोत्सव में प्रदर्शित होंगे उन्नत किस्म के आलू  
विकास भवन में सीडीओ जे. रीभा ने मंडलीय पुष्प, शाक-भाजी प्रदर्शनी में आलू महोत्सव की तैयारियों के लिए बैठक की। इसमें पहली बार हो रहे आलू महोत्सव में 25 स्टॉल लगेंगी, जिसमें 30 किस्म के आलू भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसमें एपीडा, सीपीआरआई, अंतरराष्ट्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, कृषि विभाग, उद्यान विभाग भी स्टॉल लगाएगा।

उप निदेशक उद्यान कौशल कुमार नीरज ने बताया कि आम, स्ट्राबेरी महोत्सव की तर्ज पर आलू महोत्सव में उन्नत बीज और आलू प्रदर्शित किए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रभाकांत अवस्थी, डॉ. पुनीत कुमार, उपनिदेशक कृषि महेंद्र सिंह, सुरेश राम, एएन त्रिपाठी शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें