यमुना में बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। जलस्तर 2.3 फीट घटा है। आगरा के वॉटर वर्क्स पर बृहस्पतिवार शाम छह बजे यमुना 497 फीट पर बह रही थी। मंगलवार को जलस्तर 499.3 फीट तक पहुंच गया था। 40 प्रभावित गांवों में लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि निचले इलाकों और खेतों में पानी भरा है।
यमुना का लो फ्लड लेवल 495 फीट है। नदी दो फीट ऊपर बह रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे में तेजी से जलस्तर घटेगा। जलस्तर लो फ्लड लेवल से नीचे जा सकता है। बल्केश्वर और दयालबाग क्षेत्र में 12 से अधिक काॅलोनियों के रास्तों में भरा पानी भी अब निकलने लगा है।