फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में उफान पर गंगा: नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ के हालात, अलर्ट जारी

Fri, 23 Jul 2021 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। 
विज्ञापन
कासगंज में उफान पर बह रही गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैराजों से छोड़े जा रहे पानी ने गंगा नदी में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। कासगंज जिले में पिछले 24 घंटों में गंगा नदी का जलस्तर 40 सेंटीमीटर बढ़ गया है। बाढ़ के खतरे से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई हैं। वहीं प्रशासन और सिंचाई विभाग के अफसरों ने अलर्ट जारी करते हुए निगरानी तेज कर दी है। सिंचाई विभाग की टीमें तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ से बचाव के प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन


पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। बैराजों का यह पानी गंगा नदी के रास्ते आगे की ओर भेजा जा रहा है। बुधवार को गंगा में सामान्य बाढ़ थी तो गुरुवार को जलस्तर बढ़ जाने के बाद लो फ्लड जारी किया गया। 

बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सिंचाई विभाग निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं पाया गया है, लेकिन तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण अभी से बाढ़ को लेकर बेहद चिंतित हैं। सिंचाई विभाग का दावा है कि बाढ़ से निपटने की पूरे इंतजाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर अलग-अलग शिफ्ट में करेंगे ड्यूटी
गंगा में जलस्तर बढ़ जाने के बाद सिंचाई विभाग प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए अफसरों को शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी के निर्देश दे दिए हैं। सभी सहायक अभियंता पर्यवेक्षण में रहेंगे। वहीं सभी अवर अभियंता अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और सिंचाई पर्यवेक्षक दिन रात अलग अलग ड्यूटी करेंगे।

इतना छोड़ा गया है पानी 
- 105692 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 73678 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 111990 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- 163.60 मीटर के निशान पर पहुंचा कछला गंगा का जलस्तर।

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि बैराजों पर पानी बढ़ जाने के बाद गंगानदी में पानी छोड़ा जा रहा है। गंगा नदी में गुरुवार को लो फ्लड हो गया है। आने वाले दिनों में जलस्तर कुछ कम होने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग के अधिकारी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें