फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में उफान से बने, मीडियम फ्लड के हालात, 24 घंटे में 1.60 मीटर बढ़ा कछला ब्रिज पर जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। हरिद्वार और बिजनौर से गंगा में लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण जिले की गंगा की धारा भी अब उफनने लगी है। मीडियम फ्लड लेवल का पानी गंगा में आ गया है। इससे तटवर्ती इलाकों के लिए खतरा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में कछला के जलस्तर में 1.60 मीटर की वृद्धि हुई है। रविवार को कछला ब्रिज पर गंगा 161.95 के निशान पर बह रही थी। वहीं सोमवार सुबह कछला ब्रिज पर जलस्तर 163.55 पर था।
विज्ञापन

गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी की दस्तक होने लगी है।
कछला गंगाघाट पर किनारे पर बनी झोपड़ियों तक गंगा के पानी की दस्तक पहुंच गई है। सोरों के नगला दल, डेलासराय के मुहाने तक पानी पहुंच गया है। वहीं सहावर के सहवाजपुर इलाके में खेतों तक पानी आ गया है। यह पानी लगातार बढ़ रहा है। तटवर्ती गांव के लोग अलर्ट पर हैं और गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।इसी तरह चंदवा गांव, महमूदपुर पुख्ता तक पानी दस्तक दे चुका है। वहीं पटियाली के कादरगंज बांध पर भी गंगा की धार टकरा रही है। सिंचाई विभाग की टीम कादरगंज बांध पर निगरानी में जुटी है। नरौरा बांध से कछला की ओर 2.23 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज लगातार बना हुआ है। सुबह 10 बजे से डिस्चार्ज का यह क्रम जारी रहा जो सायं 4 बजे तक बना हुआ था। अभी यह डिस्चार्ज और बढ़ने की आशंका सिंचाई विभाग के अधिकारी जता रहे हैं। क्योंकि बिजनौर से रविवार को 4.25 लाख क्यूसेक का डिस्चार्ज बना हुआ था।
खनन पट्टाधारक ने बनाया बंधा, सिंचाई विभाग ने काटा
डेलासराय की ओर गंगा की धारा के बीच में खनन के एक पट्टाधारक के द्वारा बंधा लगाकर खनन का कार्य किया जा रहा था। इससे गंगा की धारा में अवरोध पैदा हो रहा था। इस अवरोध के कारण आबादी की ओर पानी का बहाव बनने के आसार पैदा हो गए। सिंचाई विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर बनाए बंधे को काट दिया। इससे पानी आगे की ओर निकल पाया।
विज्ञापन

सोमवार को पानी का डिस्चार्ज-
- हरिद्वार- 100845 क्यूसेक।
- बिजनौर- 174469 क्यूसेक।
- नरौरा- 223007 क्यूसेक।
- कछला ब्रिज- 163.55 मीटर के निशान पर।
वर्जन-
- गंगा में मीडियम फ्लड स्तर का पानी आ रहा है। तटवर्ती इलाके के गांव तक पानी की दस्तक हुई है लेकिन गांव मे पानी नहीं घुसा है। सभी बांधों की निगरानी की जा रही है। सिंचाई विभाग की टीमें पूरी तरह से सक्रिय हैं। अभी और पानी बढने की आशंका है, लेकिन सोमवार को हरिद्वार से डिस्चार्ज कम रहा है। - अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई।

कासगंज के कछला पर नाव में सवार होकर बाढ़ के पानी का जायजा लेते घाट पर रहने वाले लोग- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें