फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में फ्लाइट से जुड़ेगी ताजनगरी

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एविएशन कंपनी स्पाइस जेट ने एयरपोर्ट अथारिटी से मांगा आगरा का ब्योरा - फोटो : demo
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एलान के बाद खेरिया के मौजूदा सिविल टर्मिनल पर अक्तूबर से शुरू हो रहे टूरिस्ट सीजन में फ्लाइट शुरू कराने की भी कोशिश है। एयर इंडिया तो एक अक्तूबर से दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो फ्लाइट शुरू कर रही है लेकिन प्राइवेट एयर लाइंस स्पाइसजेट ने भी आगरा को फ्लाइट से जोड़ने की इच्छा जाहिर की है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथारिटी से स्पाइस जेट ने आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री सुविधाओं और टेक्निकल डाटा मांगा है। हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया कि आगरा को किस सेक्टर या रूट के जरिए जोड़ा जाएगा लेकिन सूत्रों के मुताबिक, आगरा-वाराणसी और मुंबई दिल्ली की फ्लाइट को आगरा तक लाने के लिए स्पाइस जेट प्रबंधन इच्छुक है। 

खेरिया एयरपोर्ट पर सुविधाओं का ब्योरा स्पाइसजेट को भेज भी दिया गया है। दरअसल, एक अक्तूबर से पहले देश की सभी एयर लाइंस को डीजीसीए (डायरेक्ट्रेट जनरल आफ सिविल एविएशन) में अक्तूबर से मार्च के बीच का हर शहर का फ्लाइट शेड्यूल भेजना है। इसमें कंपनी को फ्लाइट नंबर, रूट और विमान की जानकारी के साथ टाइम टेबल भी तय करके भेजना है।
विज्ञापन


एक अक्तूबर के लिए बुकिंग शुरू
एयर इंडिया दो साल से अक्तूबर से मार्च के बीच एआई-406 फ्लाइट आगरा के लिए चला रहा है, जो दिल्ली-वाराणसी-आगरा-खजुराहो रूट से जुड़ी है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शनिवार को यह फ्लाइट चलती है। इस साल मई में यह फ्लाइट बंद हुई और अब एक अक्तूबर से इसे फिर से शुरू कर दिया जाएगा। एयर इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर एक अक्तूबर से बुकिंग लेनी शुरू कर दी हैं। वाराणसी से आगरा और आगरा से खजुराहो की फ्लाइट बुक की जा रही हैं। इस सीजन में एक अक्तूबर को उड़ान के पहले ही दिन के लिए टैरिफ भी कम रखा गया है, जो तीन अक्तूबर के लिए बढ़ा दिया गया।

आगरा के लिए ये संभावित रूट
- गोवा-जयपुर-आगरा
- बंगलूरू-आगरा-दिल्ली
- चेन्नई-हैदराबाद-आगरा-दिल्ली
- कोलकाता-लखनऊ-आगरा-दिल्ली
- वाराणसी-आगरा-जयपुर
- मुंबई-ग्वालियर-आगरा-दिल्ली

मुंबई-आगरा दो बार चलकर हुई बंद
एयर इंडिया ने मुंबई-आगरा के बीच तीन साल पहले नौ सितंबर 2013 को फ्लाइट शुरू की लेकिन यह महज दो महीने बाद नवंबर 2013 में बंद हो गई। विमानों की कमी और खराब मौसम को इसका आधार बनाया गया। पर्यटन उद्यमियों की मांग के बाद मुंबई-ग्वालियर फ्लाइट नंबर एआई-9628 को आगरा तक बढ़ाया गया। यह जुलाई 2014 में शुरू हुई, लेकिन दिसंबर 2014 में ही फिर बंद हो गई। हालांकि मुंबई-ग्वालियर के बीच यह उड़ान जारी है लेकिन आगरा तक एक्सटेंशन बंद कर दिया गया। महज दो महीनों में ही इस फ्लाइट को अच्छा रिस्पांस मिला था और जूता निर्यातकों ने इसका खूब उपयोग किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें