फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बंगलूरू और नवी मुंबई की फ्लाइट का समय बदला, 15 मिनट पहले पहुंचें

Fri, 23 Oct 2026 02:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बंगलूरू और नवी मुंबई जाने वाले हवाई यात्रियों को अब नए समय के अनुसार यात्रा की योजना बनानी होगी। 25 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ उड़ानों के आगमन और प्रस्थान का समय बदल दिया गया है। वहीं, ईदगाह-खेरिया आरओबी पर निर्माण कार्य की वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


सिविल टर्मिनल एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि नए शेड्यूल के अनुसार बंगलूरू की फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे आगरा पहुंचेगी। वापसी में यह दोपहर 2:20 बजे आगरा से रवाना होगी। इसी तरह नवी मुंबई की फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे आगरा पहुंचेगी और वापसी में 3:50 बजे रवाना होगी। ऐसे में यात्रियों को निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें