फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूलों में आज अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के चलते जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिले में विशेष अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी आगरा के निर्देशानुसार जारी आदेश के तहत जिले के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह अवकाश परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, तथा सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा ने सभी प्रधानाध्यापकों, प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें