फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस:पटरी पर लाैटा संचालन, 458 यात्रियों ने किया हवाई सफर

Mon, 08 Dec 2025 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

इंडिगो एयरलाइंस का शेड्यूल सामान्य रहा। आगरा से कोई भी फ्लाइट निरस्त नहीं हुई। बंगलूरू और अहमदाबाद रूट पर कुल 458 यात्रियों ने समय से उड़ान भरी।
विज्ञापन
इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइंस के फ्लाइट शेड्यूल में चल रही उठापटक रविवार को थम गई। आगरा से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों का संचालन पटरी पर लौट आया। रविवार को एक भी फ्लाइट निरस्त नहीं हुई। आगरा एयरपोर्ट से कुल 458 यात्रियों ने हवाई सफर किया।
विज्ञापन


रविवार को बंगलूरू-आगरा, आगरा बंगलूरू और अहमदाबाद-आगरा व आगरा-अहमदाबाद का समय से संचालन हुआ। इस दौरान कुल 207 यात्रियों ने बंगलूरू और अहमदाबाद से आगरा की यात्रा की। वहीं, आगरा से 251 यात्री बंगलूरू व अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। देशभर में इंडिगो एयरलाइंस का संचालन प्रभावित होने का असर आगरा एयरपोर्ट पर भी पड़ा था।

बृहस्पतिवार को यहां एक फ्लाइट निरस्त हो गई थी। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को फ्लाइटें कुछ देरी से जरूर संचालित हुईं लेकिन एक भी निरस्त नहीं हुई। रविवार को अहमदाबाद और बंगलूरू के लिए चलने वाली फ्लाइटों का आना-जाना शेड्यूल के अनुसार होने से एयरपोर्ट के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें