कासगंज के गांव औरंगाबाद में भागवत कथा समापन के बाद शुक्रवार को भकुरी गंगाघाट पर कलश विसर्जन करने पहुंचे पांच युवक गंगा में डूब गए। चार युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि एक युवक का पता नहीं चल पाया है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
औरंगाबाद गांव में अजीत फौजी के घर दो मई को भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसका समापन गुरुवार को हुआ। शुक्रवार को गांव के लोग कलश विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर भकुरी गंगाघाट पहुंचे। जहां कलश विसर्जन के बाद गंगास्नान करने लगे।
गंगास्नान करते समय युवक शैलेंद्र सिंह (40) पुत्र राजेंद्र सिंह गंगास्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लगा। शैलेंद्र को बचाने के प्रयास में गांव के ही युवक प्रवीन पुत्र श्रीपाल, कुल्दीप पुत्र रविपाल एवं अमित और अर्जुन भी एक दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबने लगे।