डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेजों में शिक्षकों के नाम अवैध तरीके से इस्तेमाल हो रहे हैं। जिस व्यक्ति ने कभी कॉलेज में साक्षात्कार नहीं दिया, नियुक्ति नहीं पाई, उसके नाम चल रहे हैं।
यही नहीं एक ही शिक्षक का नाम एक से अधिक कॉलेजों में इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को शपथ पत्र दिया है। गलत तरीके से नाम इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की है।
मेरठ निवासी दिनेश कुमार ने विश्वविद्यालय में शपथपत्र दिया है। इनका आरोप है कि रघुवीर सरन डिग्री कॉलेज, सिकंदरा और देव एजुकेशन कॉलेज, बरहन, एत्मादपुर में दर्शाया जा रहा है। जबकि उन्होंने दोनों कॉलेजों में न तो कभी साक्षात्कार दिया और न ही पद ग्रहण किया।