फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, पांच युवक घायल

Sun, 23 Jun 2019 04:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे की शिकार कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से फैजाबाद जा रही कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में कार सवार पांच घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन


कार सवार सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। सभी युवक फैजाबाद घूमने जा रहे थे। जब उनकी कार लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात ढाई बजे के करीब नसीरपुर कट के समीप पहुंची तभी सामने एक बैगन आर कार आ गई। 

कार को बचाने के चक्कर में ओवर टेक किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चड़ गई और दूसरी तरफ जाकर पलट गई। गनीमत रही कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी होते ही एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में तैनात टीम मौके पर पहुंची। घायलों को कार से निकाल कर एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घायलों में ब्रिजेश पुत्र रिखीराम यादव, अशोक पुत्र विरजन, सोनू पुत्र अनिल दुबे, योगेश पुत्र उमाशंकर मोर्या, संदीप पुत्र जंकू निवासी बी-2 रासिव नगर पेश द्वितीय, रोहिणी नई दिल्ली हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें