फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार पिता-पुत्री को घसीट ले गई बस, पांच वर्षीय मासूम की मौत

Sat, 10 Nov 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
हादसे के बाद बस के नीचे बड़ी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बस चालक और परिचालक भाग गए।  
विज्ञापन


थाना नसीरपुर के गांव रपड़ी निवासी फुरकान पुत्र निजाम खां अपनी पत्नी बानो बेगम का उपचार कराने प्राइवेट डॉक्टर के पास आए थे। उनके साथ पांच वर्षीय बेटी सुमायरा भी थी। बस स्टैंड के अंदर बने शौचालय में बानो बेगम शौच के लिए गई थी। 

इस दौरान फुरकान अपनी पांच साल की बच्ची के साथ बाइक पर बैठा था। तभी शिकोहाबाद डिपो की दिल्ली जा रही बस तेज रफ्तार के साथ बस स्टैंड के अंदर की तरफ बढ़ी। बस चालक ने साइड से खड़ी बाइक पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन

चालक और परिचालक फरार

फुरकान की बाइक का हैंडिल बस के आगे फंस गया। इसके कारण बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। बाइक के साथ पिता-पुत्री भी घिसटते गए। बस स्टैंड पर मौजूद कुली एवं सवारियों ने शोर मचाने पर बस चालक ने बस को रोका। 

मौके पर भीड़ एकत्रित होती उससे ही पहले चालक सतीश एवं परिचालक राकेश मौके से भाग गए। लोग घायल पिता-पुत्री को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ.डौली गोस्वामी ने बच्ची सुमायरा को मृत घोषित कर दिया। 

घायल फुरकान का उपचार किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलने पर हनीफ खाकसार,जहीर खाकसार, असलम भोला सहित काफी लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। 
विज्ञापन

हादसे के बाद बस में सवार यात्री हुए परेशान  

हादसे के वक्त इटावा से दिल्ली जा रही शिकोहाबाद डिपो की बस (संख्या यूपी 83एटी/4620) में करीब 35 सवारियां मौजूद थीं। हादसे के बाद चालक एवं परिचालक तो मौके से भाग गए। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 

इससे बस में दिल्ली,नोएडा जाने के लिए सवार यात्री परेशान हो गए। स्टेशन इंचार्ज चंद्रप्रभा भदौरिया ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि वो बस के आने पर भिजवाने की व्यवस्था करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें