फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज में गर्मी से चक्कर खाकर गिरे पांच पर्यटक, बीपी भी हुआ कम; दिया गया उपचार

Mon, 10 Jun 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल में गर्मी से चक्कर खाकर पांच पर्यटक गिर गए। उनका बीपी भी कम हो गया। सभी को उपचार दिया गया। 
विज्ञापन
ताज में गर्मी से पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को भीषण गर्मी से ताजमहल में पांच पर्यटकों की हालत खराब हो गई। लाइन में लगने और ताजमहल देखते वक्त चक्कर खाकर गिर पड़े। इनको एंबुलेंस से डिस्पेंसरी लेकर गए। जांच में इनका बीपी भी कम हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य हुई।

विज्ञापन


ताजमहल देखने के लिए लंबी कतार लगी थी। तेज धूप भी रही। इससे कई पर्यटकों को चक्कर आ गए। इनमें से गुजरात की आठ साल की बच्ची नंदिनी बेहोश हो गई। ये अपने परिजनों के साथ ताजमहल देखने आई थी। 

महाराष्ट्र के जव्वाद आसिफ इकबाल शेख, तेलंगाना के मोहन राव और झारखंड के देवेंद्र समेत उसके साथी की भी हालत खराब हो गई। एंबुलेंस से डिस्पेंसरी लेकर गए, तो इन्होंने चक्कर आना, घबराहट की परेशानी भी बताई। बीपी भी मापा, जो गड़बड़ाया हुआ था। इनको दवा दी और कुछ देर बाद हालत सामान्य हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें