फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला के साथ ससुरालियों ने दहेज के लिए की मारपीट, एफआईआर दर्ज

Mon, 10 Jun 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव की महिला ने अपने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज मांगने एवं मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता असमा परवीन निवासी मोहल्ला बरी थोक थाना गंजडुंडवारा का निकाह 2018 को आरिफ निवासी मोहल्ला नीचे पाढ़म थाना जसराना फिरोजाबाद के साथ हुआ था। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी में परिजनों ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे। निकाह के बाद से ससुरालीजन दो लाख रुपये व एक बाइक की भी मांग कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई।
पंचायत के बाद भी ससुरालीजन नहीं माने और उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद 9 मई 2024 को एक बार फिर उसके पति आरिफ, सास नजीर बानो, जेठ असलम, देवर राशिद, जिठानी बेबी, शमीम, ननद रिजवाना उसके मायके पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। मामले में पीड़िता ने उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना गंजडुंडवारा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें