फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेडियम में आज पांच हजार लोग करेंगे सामूहिक योग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं नोडल अधिकारी डॉ. हरिओम ने शनिवार को सर्किट हाउस में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर तैयारियों की समीक्षा की। रविवार सुबह 6 बजे एकलव्य स्टेडियम में पांच हजार लोग सामूहिक योग करेंगे। आयुष कवच पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने पर प्रमाणपत्र मिलेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल होंगे।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने प्रभारी मंत्री की ओर से पूर्व बैठक में दिए निर्देशों की समीक्षा की। अवैध पार्किंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थलों की सूची जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस विभाग और संबंधित थानाध्यक्षों को उपलब्ध कराई जाए। पार्किंग कर्मचारियों के लिए यूनिफॉर्म लागू हो। प्रशासन पार्किंग रसीद का फॉर्मेट तय करे। रेट सूची चस्पा की जाए। खाली स्थानों पर अवैध पार्किंग नहीं बनने दी जाएं।
उन्होंने बताया कि रविवार को सभी पार्क, सार्वजनिक स्थल, पंचायत से लेकर तहसील, ब्लॉक व कॉलोनियों तक में योग दिवस मनाया जाएगा। नहरों की टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत पर प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को निर्देश दिए कि एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाए। कमेटी नहरों की टेल तक जाकर सत्यापन करे। बैठक में जिलाधिकारी मनीष बंसल, सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल एके वर्मा, डीएसओ आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें