फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बायोमेट्रिक या आधार सत्यापन फेल होने पर भी दे सकेंगे री-नीट

Sun, 21 Jun 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए री-नीट (यूजी-2026) 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस बार परीक्षा में 9,668 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने स्पष्ट किया है कि बायोमेट्रिक या आधार सत्यापन फेल होने पर भी किसी को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एनटीए के मुताबिक, तकनीकी खराबी, नेटवर्क समस्या या डाटा मिसमैच के कारण यदि किसी परीक्षार्थी का सत्यापन नहीं हो पाता है तो उसे परीक्षा केंद्र पर ही एक घोषणापत्र (अंडरटेकिंग) भरना होगा। इसके बाद उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी जाएगी। एनटीए ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी समस्या की स्थिति में केंद्र अधीक्षक से तुरंत संपर्क करें।



नए एडमिट कार्ड लेकर ही पहुंचे



परीक्षार्थियों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों से केवल नए एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है। कई छात्रों के परीक्षा केंद्र और रोल नंबर में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन



दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट
एनटीए के मुताबिक, परीक्षा केंद्र के गेट सुबह 11 बजे खुल जाएंगे। केंद्रों पर विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले (यानी दोपहर 1:30 बजे) तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। ड्रेस कोड के तहत हल्के रंग के कपड़े और कम हील वाले फुटवियर पहनने की हिदायत दी गई है। परीक्षा में धार्मिक या पारंपरिक आस्था के चिह्न पहनने की छूट रहेगी लेकिन ऐसे विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे के तय रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें