फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांच स्थानों को नाे पार्किंग जोन किया गया घोषित

Sun, 01 Jun 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन निगम ने पांच स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इन मार्गों पर वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। विभाग इन निर्धारित मार्गों पर जागरूकता के लिए साइन बोर्ड भी लगवाएगा।
विज्ञापन

जाम की समस्या से निजात और यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने पांच स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इसमें राजकोल्ड तिराहा, मालगोदाम रोड, रोडवेज बस स्टैंड, बिलराम गेट, नदरई गेट चौराहा शामिल किया गया है। अब इन मार्गों पर वाहन खड़ा करने पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की करेगा। परिवहन विभाग ने नगर पालिका को पत्र लिखकर यहां पर एक सप्ताह के अंदर साइन बोर्ड लगाने को कहा है।



नो पार्किंग जोन में एक सप्ताह के अंदर साइन बोर्ड लग जाएंगे। नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर अब चालान काटकर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। - आरपी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें