पटियाली। कस्बा से सिढ़पुरा होते हुए आगरा तक के लिए एटा डिपो ने बस का संचालन शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का इसका लाभ मिलेगा। पहले दिन 28 लोगों ने सफर किया। पूर्व शिक्षा आयोग के सदस्य एवं भाजपा नेता व एआरएम ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया है।
पटियाली से वाया सिढ़पुरा होते आगरा के लिए बस सेवा शुरू होने से कस्बा के व्यापारी एवं क्षेत्र के लोग उत्साहित दिखे। यात्रा कर रहे राकेश, अनीस, विजय का कहना था कि बस सेवा का संचालन शुरू होने से अब कम समय में आगरा तक की दूरी तय होगी। मुख्यालय तक के चक्कर नहीं लगाने होंगे और समय, पैसे दोनों की बचत होगी। पूर्व शिक्षा आयोग के सदस्य एवं भाजपा नेता नीरज किशोर मिश्रा एवं एटा एआरएम नरेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर अंकित पांडेय, राजेश मिश्रा, गौरव गुप्ता, मारूफ कुरैशी, कृष्ण कुमार शर्मा, रामेंद्र पचौरी, भूपेंद्र सिंह, संजीव कुमार मौजूद रहे।
पटियाली एवं सिढ़पुा के लोगों की मांग पर आगरा के लिए बस का संचालन शुरू किया गया। यह बस प्रतिदिन पटियाली-सिढ़परा चौराहे पर यात्रियों का इंतजार करेगी। सुबह 7:30 बजे यात्रियों को लेकर सिढ़पुरा होते हुए आगरा जाएगी। - नरेश गुप्ता, एआरएम एटा