फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झपकी आने से पुलिया से टकराई कार, पांच घायल, फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, लखनऊ से आ रही कार के परखच्चे उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार मध्यरात्रि लखनऊ से आगरा आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक को अचानक नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक समेत कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नगला सुखराम, आगरा निवासी कार चालक दिनेश बुधवार रात लखनऊ से आगरा लौट रहा था। कार में अभय सोनी निवासी नगला पदी, दयालबाग आगरा, लीना वर्मा निवासी सहपऊ, हाथरस, शेफाली और शालू वर्मा निवासी प्रताप नगर, आगरा सवार थे। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 36.500 पर पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार पुलिया से टकरा गई थी। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें