कागारौल। अनुसूचित जाति एवं जनजाति न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर कागारौल पुलिस ने वारंटी मनोज निवासी ग्राम औरंगपुर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।