फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक बीमार युवक से पांच लोगों ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी) मानसिक रूप से बीमार युवक के साथ पांच आरोपियों ने कुकर्म किया। परिजन पीड़ित को लेकर थाने पर पहुंचे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। मामले की जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसका 22 वर्षीय भाई कस्बा स्थित बाजार जा रहा था। भाई मानसिक रूप से बीमार है। रास्ते में रसूलाबाद पुल के नीचे बैठे एक आरोपी ने भाई को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। आरोपी ने अपने चार अन्य साथियों को वहां पर बुलाया और उसे पकड़ कर पास ही एक बगिया में ले गए। वहां सभी आरोपियों ने उसके भाई के साथ कुकर्म किया। इस घटना से भाई इतना भयभीत हो गया कि उसने घर पर किसी को कुछ भी नहीं बताया। रविवार की रात भाई की हालत देख जब उस से पूछा गया तो उसने सारी बात बताई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें