फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Corona Update: बुजुर्ग दंपती सहित पांच और मरीज मिले संक्रमित, जीनोम सीक्वेंसिंग को भेजे गए 10 नमूने

Fri, 14 Apr 2023 08:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra Corona Update: आगरा में शुक्रवार को बुजुर्ग दंपती सहित पांच और मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही 10 मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुजुर्ग दंपती सहित पांच और नए मरीजों में शुक्रवार को कोरोना के लक्षण पाए गए। संक्रमितों की संख्या अब जिले में 88 हो गई है। 10 मरीजों के नमूने तीन दिन पहले जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए है। अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन


दयालबाग के प्रेम नगर में रहने वाली दंपती 76 वर्ष के पुरुष व 70 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग में शामिल थे। प्रेम नगर में पहले भी कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। इसके अलावा गंगे गौरी, बल्केश्वर निवासी 40 वर्ष के पुरुष, नगलापदी निवासी 26 वर्ष की युवती और पश्चिमपुरी निवासी 60 वर्ष की बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि हुई है।

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूने 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सभी मरीजों को घर पर ही दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। इस समय कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। गत मंगलवार को सर्वाधिक 25 मामले एक साथ सामने आए थे। उसमें से 10 मरीजों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए और भी मरीजों के नमूने भेजे जाएंगे। प्रत्येक संक्रमित मरीज के संपर्क में आने वाले चार से पांच लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें