मां-बाप को बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। इस कारण बेटी ने घर आकर कुछ नहीं बताया। पिछले दिनों उसने एक डायरी में सारा घटनाक्रम लिख दिया। इसके बाद डायरी मां के टिफिन में रख दी। काम के दौरान मां ने टिफिन खोला तो डायरी मिली। तब घटना का पता चला। इसके बाद पीड़ित थाने गए।
जन सुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई
महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने बताया कि पीड़िता थाने गई थी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। इस पर उनसे मदद मांगी। इस पर जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत की।
पीड़ित किशोरी घर से जाना चाहती थी। उसने डायरी में लिखा है कि वह आरोपियों से बदला लेगी। उन्हें सजा दिलाकर ही मानेगी। इस मामले में ट्वीट भी किया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने खेरागढ़ पुलिस को मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।