फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूब गए पांच दोस्त: नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए...फिर रह गया महज शोर; नहीं चला पता

Fri, 12 Apr 2024 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में नहर नहाते समय दर्दनाक हादसा हो गया। पांच किशोर नहर में डूब गए। किसी को इस हादसे का आभास नहीं था। वे अचानक ही डूबते चले गए।

 
विज्ञापन
नहर में डूब गए पांच दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में नहर में नहाते हुए किशोरों को कतई इस बात का एहसास नहीं था कि नहाते नहाते वह गहरे पानी में चले जाएंगे। सोहेल गोताखोरों की मदद से बच सका, लेकिन उसके चेहरे पर अपने साथी किशोरों के नहर में डूबने का अधिक गम था। उसे इस बात का भी अफसोस था कि अन्य साथियों को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


सोहेल ने बताया कि पहले जहां नहा रहे थे वहां पानी बहुत अधिक नहीं था। आराम से नहा रहे थे, लेकिन कुछ आगे बढ़ते ही पानी अधिक था और सभी साथी इस हादसे का शिकार हो गए। वहीं पहले से ही हजारा नहर पर पहुंचे युवक शाहरुख को भी इस बात का अफसोस था कि उसकी कोशिश कामयाब नहीं हो सकी। वहीं नहर पर मौजूद युवक भूरे ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ था उस समय वह हादसे के स्थान से काफी दूर थे। कुछ शोर सुनाई दिया तो पीछे मुड़कर देखा। वहां लोग डूबे किशोरों को बचाने के प्रयास में दिखे, लेकिन कुछ समय में ही पांच किशोर लापता हो गए।

सदर विधायक व पूर्व विधायक हादसे की सूचना पर पहुंचे
 हजारा नहर पर सदर विधायक देवेंद्र राजपूत अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिजनों को सांत्वना प्रदान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें