फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में इलेक्ट्रिक बसें शुरू: भगवान टॉकीज से आगरा कैंट तक 15 रुपये किराया, ये हैं खासियतें

Wed, 05 Jan 2022 12:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हो गया है। पहले चरण में ये बसें भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर आगरा कैंट स्टेशन तक चलेंगी। 
विज्ञापन
आगरा में इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में इलेक्ट्रिक बस में भगवान टॉकीज चौराहे से आगरा कैंट स्टेशन तक केवल 15 रुपये में पहुंच सकेंगे। मंगलवार को आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की पांच इलेक्ट्रिक बसों को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन

इन बसों में सुरक्षा के लिहाज से पांच कैमरे लगे हैं। दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा है। ये लो फ्लोर एसी बसें भगवान टाकीज से आगरा कैंट के रूट पर संचालित होंगी। इसके बाद आने वाली बसों को अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाएगा। 
मंगलवार शाम को शुभारंभ समारोह में राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश व धर्मवीर प्रजापति, एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, विधायक हेमलता दिवाकर आदि भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में इस रूट पर चलेंगी बसें 
प्रबंध निदेशक एमके पुंढीर के मुताबिक, पहले चरण में भगवान टॉकीज से एमजी रोड होकर आगरा कैंट स्टेशन तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया गया है। सिटी बसों के लिए 22 रूट निर्धारित हैं। भगवान टॉकीज से सुभाष पार्क तक पांच रुपये और उसके बाद ढ़ाकरान से अवंतीबाई चौराहे तक 10 रुपये और आगरा कैंट तक 15 रुपये किराया लिया जाएगा। 

ये है खासियतें
- वातानुकूलित लो फ्लोर बसें
- प्रदूषण रहित इलेक्ट्रिक बसें
- एलईडी पर स्टॉपेज बताएंगी
- बस में 5 कैमरे लगे हैं
- दिव्यांगों के लिए रैंप की सुविधा
- आपातकालीन अलार्म भी है
- चालक के पास पीए सिस्टम
- बटन से खुलेगा बस का दरवाजा
- सुविधाजनक 28 फाइबर सीट
- 2.5 मीटर चौड़ाई होने से आसानी
- एक बार की चार्जिंग में 120 किमी चलेगी
- 45 मिनट में पूरी तरह से चार्ज
- बस में मोबाइल फोन चार्जिंग सुविधा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें