कासगंज जिले में माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए गए आठ श्रद्धालु स्नान के दौरान डूब गए। गोताखोरों की मदद से इनमें से पांच को तो बचा लिया गया, लेकिन तीन अभी भी लापता हैं। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी के आदेश पर कई किलोमीटर तक रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया है।
सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बड़ौला निवासी गोपाल (17) पुत्र श्यामलाल, सत्यम (15) पुत्र अवधेश, गोविंद (18) पुत्र वीरेंद्र सिंह एवं उनके रिश्तेदार नई दिल्ली निवासी अनुज (22), बाबू (10) पुत्रगण सुभाष गंगा स्नान के लिए कादरगंज घाट गए थे।
स्नान के दौरान कादरगंज पुल के समीप गहरे पानी की ओर बढ़ गए। यहां वे पानी के भंवर में फंस गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोग श्रद्धालुओं को डूबता देख शोर मचाने लगे तभी गोताखोर बचाव के लिए गंगाघाट पर कूद पड़े।