एडीएम की हालत बिगड़ी, रेफर
ताजनगरी में कलक्ट्रेट कर्मियों के बाद अब प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व पीसीएस योगेंद्र कुमार की तबियत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए आगरा से गाजियाबाद स्थित अस्पताल में रेफर किया गया है।
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि छह सात दिन से उनका उपचार शहर में चल रहा था। उनकी आरटीपीआर रिपोर्ट पॉजिटिव है। हालात में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। दूसरी तरफ आगरा में एडीएम प्रोटोकॉल पद पर तैनात पुष्पराज सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वह होम आइसोलेशन में हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।